Home News Posts उत्तराखंड 36 लाख की स्मैक सहित महिला तस्कर गिरफ्तार

36 लाख की स्मैक सहित महिला तस्कर गिरफ्तार

0
127



नैनीताल। पर्यटन नगरी में नशा तस्करी कर रही एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसके पास से 36 लाख से अधिक कीमत की 132 ग्राम स्मैक बरामद की गयी है।
जानकारी के अनुसार बीती शाम कोतवाली हल्द्वानी पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र में कोई नशा तस्कर नशली सामान की डिलीवरी हेतू आने वाला है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने क्षेत्र में चैकिंग अभियान चला दिया। इस दौरान पुलिस को एफटीआई गेट के पास एक संदिग्ध महिला आती हुई दिखायी दी। पुलिस ने जब उसे रूकने का इशारा किया तो वह सकपका कर भागने लगी। इस पर उसे घेर कर रोका गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 132 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में उसने अपना नाम जोया खान पत्नी मजहर आलम निवासी फ्रेन्डस कालोनी, गाँजाजाली, थाना बनभूलपुरा जनपद नैनीताल बताया। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया जहंा से उसे जेल भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here