Home News Posts उत्तराखंड गायत्री स्टील फैक्ट्री में धमाका, 15 कर्मचारी घायल

गायत्री स्टील फैक्ट्री में धमाका, 15 कर्मचारी घायल

0
607

हरिद्वार। मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के मुंडियाकी गांव में स्थित एक स्टील फैक्ट्री में देर रात धमाका होने से हड़कंप मच गया। धमाके में कई कर्मचारी घायल हुए है जिन्हे फैक्ट्री प्रबंधन द्वारा आनन फानन में मुजफ्फरनगर उपचार के लिए भेजा गया। मुजफ्फरनगर से मंगलौर पुलिस को जब मामले की सूचना मिली तो सुबह पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल पर पहुंची और निरीक्षण किया। साथ ही फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुला कर जांच शुरू कर दी गयी है।
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के मुंडिया की गांव में गायत्री स्टील्स नाम से एक फैक्ट्री संचालित हो रही है जिसमें सरिया आदि बनाने का कार्य किया जाता है। बताया जा रहा है कि बीती रात करीब 12.30 बजे फैक्ट्री में एक तेज धमाका हुआ इसके बाद फैक्ट्री कर्मियों में अफरा तफरी मच गई। वहीं धमाके के दौरान आसपास काम कर रहे कई करीब 15 कर्मचारी घायल हो गए। कर्मचारियों द्वारा मामले की जानकारी फैक्ट्री के उच्च अधिकारियों को दी गई। फैक्ट्री प्रबंधन ने अपनी ओर से पुलिस या स्थानीय प्रशासन को कोई सूचना नहीं दी और घायल कर्मचारियों को भी आसपास के किसी अस्पताल में न ले जाकर सभी कर्मचारियों को मुजफ्फरनगर स्थित अस्पताल में उपचार के लिए भिजवाया। जब इतनी बड़ी संख्या में घायल अस्पताल में पहुंचे तो मामले की जानकारी मुज्जफनगर पुलिस तक पहुंची। इसके बाद मुज्जफरनगर पुलिस कंट्रोल रूम द्वारा मंगलौर पुलिस को सूचना दी गई। मामले की जानकारी मिलने के बाद सीओ मंगलौर पुलिस टीम व फायर ब्रिगेड टीम के साथ सुबह फैक्ट्री पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण किया। इसके साथ ही फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुला कर जांच शुरू कर दी गयी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here