Home News Posts उत्तराखंड पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो बदमाश घायल तीन फरार

पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो बदमाश घायल तीन फरार

0
1120

हरिद्वार। भगवानपुर थाना क्षेत्र के यूपी बॉर्डर पर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में दो बदमाश घायल हुए है। जिन्हे रुड़की सिविल अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया है। वहीं बदमाशों के तीन साथी फरार होने में सफल रहे जिनकी तलाश में काम्बिग जारी है। जानकारी के अनुसार आज तड़के पुलिस को सूचना मिली कि कुछ बदमाश किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। भगवानपुर और बुग्गवाला पुलिस द्वारा बदमाशों की घेराबंदी की गई। इस दौरान बदमाशों द्वारा पुलिस पर फायर झोंक दिया गया। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश को गोली लगी वही दूसरा भी घायल हुआ है। पुलिस टीम द्वारा मामले की जानकारी आला अधिकारियों को दी गई। जानकारी पाकर पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और कांबिंग शुरू कर दी गयी। इसके साथ ही घायल बदमाशो को रुड़की सिविल अस्पताल उपचार के लिए भिजवाया गया। घायल बदमाशों के नाम रिहान निवासी भगवानपुर और आस मोहम्मद निवासी चांदपुर बताए गए हैं। बताया गया है कि यह उसी बदमाश के साथी है जो बीते 2 दिन पहले बहादराबाद पुलिस द्वारा मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया था। बताया जा रहा है कि आज करीब पांच बदमाश यूपी से गौकशी के लिए करीब दर्जन भर गाय लेकर उत्तराखंड आये थे। पुलिस ने इन्हे रोका और बदमाशों की ओर से पुलिस पर फायर झोंक दिया गया। बहरहाल पुलिस फरार हुए तीन बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here