लखीमपुर खीरी। लखीमपुर खीरी जिले में आज सुबह हुए सड़क हादसे में बस व डीसीएम की जोरदार टक्कर के चलते जहंा आठ यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गयी वहीं कई लोग घायल हुए है। सूचना मिलने पर पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहंा उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार आज सुबह लगभग आठ बजे एक निजी बस यात्रियों को लेकर धौरहरा से लखीमपुर खीरी के लिए रवाना हुई। बताया जा रहा है कि जब उक्त बस पीलीभीत बस्ती हाईवे पर शारदा पुल के समीप पहुंची तो सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार डीसीएम से उसकी भिंड़त हो गयी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि जहंा डीसीएम पलट गया वही बस के परखच्चे उड़ गये इस हादसे में आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी औरं कई लोग घायल हुए है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहंा उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। वहीं पुलिस ने शवोंं को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सड़क हादसे की सूचना मिलने पर घटनास्थल पर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने पहुंचकर जायजा लिया है।



