ईडी सरकार की वेलेंटाइन बन गई है, सीबीआई अस्थाई गर्लफ्रैंड: सिब्बल

0
162


नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व नेता कपिल सिब्बल ने बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के खिलाफ सीबीआई की कार्रवाई की तीखी आलोचना करते हुए कहा कि यह राजनीतिक अन्याय का एक उदाहरण है। बता दें कि कपिल सिब्बल ने इंसाफ का सिपाही नाम का मंच शुरू किया है, जिसेक कई विपक्षी दलों ने सराहा है।
कपिल सिब्बल ने कहा कि इंसाफ का विरोध कौन कर सकता है, खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इसके खिलाफ नहीं जा सकते हैं। वह भी इसमे शामिल हो सकते हैं, देश में जहां भी इंसाफ नहीं हो रहा है, वह इसके लिए आवाज उठा सकते हैं। कबिल सिब्बल ने कहा जिस तरह से राबड़ी देवी के खिलाफ सीबीआई की कार्रवाई हुई है उसपर कपिल सिब्बल ने कहा कि इन्हें आखिर क्या मिलेगा, आप जानते हैं कि लालू जी की क्या स्थिति है। उनका अभी ट्रांसप्लांट हुआ है। वह भाषण भी नहीं दे सकते हैं, कहीं जा भी नहीं सकते हैं। आप उनके घर पर छापेमारी कर रहे हैं। आपको पता है कि कुछ नहीं मिलेगा, अगर आप चार्जशीट भी दायर करते हैं तो ट्रायल कब होगा। यह साफ है कि भाजपा यह सब कर रही है। वहां गठबंधन है, आप उनपर दबाव डाल रहे हैं। जिस तरह से ये लोग सीबीआई और ईडी का इस्तेमाल कुछ राज्यों में कर रहे हैं, हर कोई जानता है कि आखिर क्या हो रहा है। ये लोग आठ सरकारो को गिरा चुके हैं। क्या इस तरह की घटना दुनिया में कहीं हुई है। ईडी सरकार की वेलेंटाइन बन गई है, सीबीआई अस्थाई गर्लफ्रैंड है। सिब्बल ने कहा कि राज्य की अनुमति के बिना सीबीआई वहां नहीं जा सकती है इसलिए यह अस्थाई गर्लफ्रैंड हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here