Home News Posts उत्तराखंड भूकंप के झटकों से दहशत का माहौल

भूकंप के झटकों से दहशत का माहौल

0
24

उत्तरकाशी। भूकंप के लगातार झटकोंं से देर रात दहशत का माहौल हो गया।ें रात करीब 1ः21 बजे आए झटकों से कई लोगों की नींद खुल गई और घबराए लोग घरों से बाहर निकल आए।
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक भूकंप का केंद्र उत्तरकाशी से करीब 22 किलोमीटर पश्चिम—उत्तर—पश्चिम में जमीन से 10 किलोमीटर नीचे था। फिलहाल किसी जान—माल के नुकसान की सूचना नहीं है। बताया जा रहा है कि पहले झटके के करीब 24 मिनट बाद 1ः45 बजे 2.2 तीव्रता का एक और भूकंप आया। इसके बाद 2ः19 बजे टिहरी गढ़वाल में 2.0 तीव्रता का भूकंप भी रिकॉर्ड किया गया।
लगातार आए झटकों के बाद लोगों में डर का माहौल बना रहा। उत्तरकाशी पहले से ही हिमालयी भूकंपीय क्षेत्र में होने के कारण संवेदनशील माना जाता है। बहरहाल लगातार आये इन भूकंप के झटको से उत्तराखण्ड मे दहशत का माहौल बना हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here