Home News Posts उत्तराखंड सीएम का एक और वादा पूर्ण: पूर्णागिरी मंदिर मार्ग पर स्थायी स्ट्रीट...

सीएम का एक और वादा पूर्ण: पूर्णागिरी मंदिर मार्ग पर स्थायी स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को ई—निविदा जारी

0
93


चम्पावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जनता के प्रति किये गये वादों को पूरा करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जनपद स्थित विश्वप्रसिद्ध माँ पूर्णागिरि मंदिर मार्ग पर स्थायी पथ प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विघुत वितरण मंडल चम्पावत ने ई—निविदा जारी की गयी है। यह कार्य ककराली गेट से पूर्णागिरी मंदिर तक स्ट्रीट लाइट हेतु लाइन निर्माण एवं परिवर्तक स्थापना का होगा, जो क्षेत्रवासियों को बेहतर विघुत सुविधा प्रदान करेगा।
जिलाधिकारी मनीष कुमार ने कहा शासन—प्रशासन ग्रामीण एवं धार्मिक पर्यटन क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत बनाने में निरंतर कार्यरत है। माँ पूर्णागिरी मंदिर, जो कुमाऊं क्षेत्र का एक प्रमुख धार्मिक स्थल है, वहां आने वाले लाखों श्रद्धालुओं एवं स्थानीय निवासियों की सुविधा के लिए यह स्थायी स्ट्रीट लाइट व्यवस्था एक वरदान सिद्ध होगी। इससे न केवल मार्ग सुरक्षित होगा, बल्कि पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।
उत्तराखंड पावर कॉर्पाेरेशन लिमिटेड, कार्यालय अधीक्षण अभियंता, विघुत वितरण मंडल, चम्पावत द्वारा जारी ई—निविदा के अंतर्गत यह कार्य निविदा विशिष्टियों के अनुसार संपन्न किया जाएगा। निविदा मूल्य 23,600 रुपये एवं धरोहर राशि 11,00,000 रुपये निर्धारित की गई है। इच्छुक फर्में निविदा 24 मार्च 2026 तक दोपहर 11ः00 बजे तक ऑनलाइन एवं ऑफलाइन जमा कर सकती हैं, जबकि निविदा खुलने की तिथि 25 मार्च 2026 सुबह 10ः00 बजे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here