Home News Posts उत्तराखंड युवती पर जानलेवा हमले का आरोपी गिरफ्तार

युवती पर जानलेवा हमले का आरोपी गिरफ्तार

0
86


युवती के किसी अन्य युवक के संपर्क के चलते हुआ था विवाद

देहरादून। युवती पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद किया गया है। आरोपी घटना के दौरान खुद भी घायल हुआ था जिसका उपचार चल रहा था।
जानकारी के अनुसार बीते रोज कृष्ण चंद्र वर्मा पुत्र स्व. दयाराम निवासी 24 आदर्श विहार रायपुर रोड देहरादून द्वारा थाना क्लेमनटाउन मेंं तहरीर देकर बताया गया था कि एक निजी शिक्षण संस्थान में पढ़ने वाले युवक उदय पुत्र महेश निवासी जागृति विहार, मेरठ, उ.प्र., जो एम.सीए प्रथम वर्ष का छात्र है, के द्वारा उनकी पुत्री को जान से मारने की नियत से उस पर चाकू से हमला कर दिया, जिसमे उनकी पुत्री को गंभीर चोटें आई, जिसका उपचार दून अस्पताल में चल रहा है एवं उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी उदय सिंह उर्फ विशु को देर रात दून अस्पताल परिसर से गिरफ्तार किया गया, जिसकी निशान देही पर उसके ओगल भटृा स्थित कमरे से घटना में प्रयुक्त चाकू को बरामद किया गया।
पूछताछ में आरोपी उदय सिंह उर्फ विशु द्वारा बताया गया कि वह क्लेमें टाउन स्थित एक निजी शिक्षण संस्थान में एमसीए प्रथम वर्ष का छात्र है, तथा कृष्णा विहार ओगल भटृा में अपने तीन अन्य दोस्तो के साथ कमरा किराये पर लेकर रह रहा है। उक्त युवती से उसकी मुलाकात सितम्बर 2025 में अपने शिक्षण संस्थान में हुई थी, जिसके बाद से ही दोनो लगातार एक दूसरे के संपर्क में थे। आरोपी उक्त युवती से शादी करना चाहता था, परंतु इस बीच उसे उक्त युवती के किसी अन्य युवक के संपर्क में होने की जानकारी मिली, इस बात को लेकर उन दोनों के मध्य विवाद हो गया, जहां आवेश में आकर युवक द्वारा युवती पर चाकू से हमला कर दिया गया। बहरहाल पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here