Home News Posts उत्तराखंड डंपर खाई में गिरा, दो लोगों की मौत

डंपर खाई में गिरा, दो लोगों की मौत

0
23

रूद्रप्रयाग। केदारनाथ हाईवे पर बीती देर रात बड़ा सड़क हादसा हो गया। फाटा—बड़ासू मोटर मार्ग पर तरसाली (चंडिका धार) के पास एक डंपर अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में डंपर सवार संजय राणा (45) और मोहन की दर्दनाक मौत हो गई।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने चीख—पुकार सुनकर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद एसडीआरएफ, पुलिस, फायर सर्विस और 108 एम्बुलेंस की टीमे मौके पर पहुंची। अंधेरा और गहरी खाई होने के बावजूद जवानों ने रोप रेस्क्यू तकनीक की मदद से नीचे उतरकर संयुक्त अभियान चलाया और शवों को बाहर निकाला। फिलहाल पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, प्रशासन दुर्घटना के कारणों की जांच कर रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here