Home ताजा ख़बर सरकारी राइफल छीनने की कोशिश में 1 की मौत, 3 जवान घायल

सरकारी राइफल छीनने की कोशिश में 1 की मौत, 3 जवान घायल

0
25

जम्मू-। जम्मू कश्मीर के डोडा जिले में कथित तौर पर एक व्यक्ति द्वारा सुरक्षाकर्मियों की सरकारी राइफल छीनने का प्रयास किए जाने के बाद हुई गोलीबारी में उसकी मौत हो गयी, जबकि विशेष अभियान समूह (एसओजी) के तीन जवान घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस घटना के संबंध में एक धार्मिक उपदेशक को हिरासत में लिया गया है।
जम्मू कश्मीर में सरकारी राइफल छीनने की कोशिश नाकाम हालांकि, घटना से उसका क्या संबंध है, यह तत्काल स्पष्ट नहीं हो सका है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ऊंचाई वाले क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने के बाद एसओजी की एक टीम बृहस्पतिवार को भद्रवाह कस्बे से लगभग 35 किलोमीटर दूर जाइ-गंडोह मार्ग पर घात लगाकर बैठी थी। उन्होंने बताया कि रात करीब साढ़े 11 बजे एसओजी टीम ने एक युवक को रोका, जिसने कथित तौर पर सुरक्षाकर्मियों पर हमला कर उनकी सरकारी राइफल छीनने का प्रयास किया। अधिकारी ने कहा, ”हाथापाई के दौरान एसओजी के एक जवान ने गोली चला दी।
इसमें युवक को गोली लगी, जबकि तीन पुलिसकर्मी भी घायल हो गए।” अधिकारियों के अनुसार, चारों को पहले भद्रवाह के उप-जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए डोडा के सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर किया गया। चिका गांव निवासी 30 वर्षीय आरिफ हुसैन ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि मामले में एक धार्मिक उपदेशक को हिरासत में लिया गया है। एहतियात के तौर पर भद्रवाह शहर में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और पुलिस की अतिरिक्त टुकड़ियां तैनात की गई हैं। अधिकारियों ने बताया कि सेना ने जाइ क्षेत्र में तलाशी अभियान भी शुरू कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here