Home News Posts उत्तराखंड कॉमन सिविल कोड का ड्राफ्ट तैयार

कॉमन सिविल कोड का ड्राफ्ट तैयार

0
628

कमेटी जल्द सरकार को सौंपेगी ड्राफ्ट
27 मई को समाप्त हो रहा है कमेटी का कार्यकाल

देहरादून/नई दिल्ली। उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (कॉमन सिविल कोड) का ड्राफ्ट तैयार कर लिया गया है। यूसीसी का ड्राफ्ट तैयार करने वाली कमेटी की एक अहम बैठक आज दिल्ली स्थित उत्तराखंड भवन में सेवानिवृत्त जज डॉक्टर रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में हुई जिसमें ड्राफ्ट को अंतिम रूप दिए जाने पर विचार मंथन किया गया।
उल्लेखनीय है कि विधानसभा चुनाव प्रचार के अंतिम दिनों में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा राज्य में कॉमन सिविल कोड कानून लागू करने की घोषणा की गई थी। जिसके बाद दोबारा मुख्यमंत्री का पद संभालने के बाद पुष्कर सिंह धामी द्वारा यूसीसी का ड्राफ्ट तैयार करने के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन डा.रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में किया गया था। जिसे एक साल का समय पूरा होने जा रहा है।
यूसीसी कमेटी की कार्य अवधि आगामी 27 अप्रैल यानी 2 दिन बाद समाप्त होने जा रही है। कमेटी को आने वाले एक—दो दिनों में ही अपनी रिपोर्ट या यूं कहें कि यूसीसी का ड्राफ्ट सरकार को सौंपना है। इस जॉब को तैयार करने के लिए कमेटी के द्वारा न सिर्फ तमाम क्षेत्र के विशेषज्ञों की राय ली गई है बल्कि प्रदेश के आम और बुद्धिजीवियों से उनकी राय ली गई है। सही मायने में समान नागरिक संहिता कानून का यह मामला कई तरह की पेचीदगियों भरा है। यही कारण है कि इस कानून का ड्राफ्ट तैयार करने में कमेटी द्वारा तमाम स्तर पर होमवर्क करने के बाद ही इसका फाइनल ड्राफ्ट तैयार किया गया है। कमेटी की बैठक में इसके मसौदे को अंतिम रूप दिये जाने का काम किया गया। जानकारी के अनुसार अब कमेटी द्वारा बहुत जल्द यूसीसी का ड्राफ्ट सरकार को सौंपा जा सकता है जिस पर सरकार द्वारा अपने स्तर पर मंथन किया जाएगा जिसके बाद इसे कैबिनेट में लाया जाएगा। सीएम धामी बीते समय में कई बार कह चुके हैं कि कमेटी जल्द इसका ड्राफ्ट तैयार कर सरकार को सौंपेगी और राज्य जल्द नया कानून लागू किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here