देश में 186 दिन में सबसे कम दर्ज किए गए कोरोना के मामले, 383 मरीजों की गई जान

0
823

नई दिल्ली। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 26,964 नए केस सामने आए हैं, जो कल यानी 21 सितंबर को जारी आंकड़ों के मुकाबले 3.3 फीसदी अधिक हैं। देश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 3,35,31,498 हो गई। वहीं, एक्टिव मरीजों की संख्या कमी आने के साथ 3,01,989 रह गई है, जो 186 दिन में सबसे कम है। हालांकि, पिछले एक दिन में 383 कोविड मरीजों की जान गई है, जो एक बड़ा आंकड़ा है। भारत में कोरोना महामारी की चपेट में आकर मरने वालों की संख्या बढ़कर 4,45,768 हो गई है।
देश में कोरोना के नए मामलों की संख्या में कमी आने के साथ रिकवरी रेट भी लगातार बढ़ रहा है। जिससे कोरोना के एक्टिव मामलों में बीते कुछ दिनों में तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है। हालांकि, मौतों की संख्या में उतार-चढ़ाव जारी है। देश में बीते 24 घंटे में कोरोना मरीजों की मौतों की संख्या में इजाफा हुआ है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक केरल में बीते एक दिन में सबसे ज्यादा 15,768 नए मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं, महाराष्ट्र में 3,131 केस, तमिलनाडु में 1,647, मिजोरम में 1,355 और आंध्र प्रदेश में 1,179 नए केस सामने आए हैं। इसके अलावा, देश में बीते 24 घंटे में कोरोना महामारी से 383 मरीजों की जान गई है। जिसमें सबसे अधिक केरल में 214 कोविड मरीजों ने दम तोड़ा है वहीं, महाराष्ट्र में एक दिन में 70 कोविड मरीजों की मौत हुई है। भारत में कोरोना रिकवरी रेट फिलहाल 97.77% है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here