जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा पर बम से जानलेवा हमला

0
235

टोक्यो। जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा पर जानलेवा हमला हुआ है। फुमियो किशिदा एक रैली को संबोधित कर रहे थे, तभी उन पर बम फेंका गया। बम एक पाइप जैसी वस्तु के रूप में था, जिसे उनकी तरफ फेंका गया। गिरने के बाद धमाका भी हुआ। इसे स्मॉक बम बताया जा रहा है। अच्छी बात यह है कि फुमियो किशिदा को उनके सुरक्षाकर्मियों ने बचा लिया। द जापान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, यह पूरा घटनाक्रम वाकायामा शहर का है। फुमियो किशिदा पूरी तरह सुरक्षित हैं। उनको रेस्क्यु करने का वीडियो सामने आया है। हमलावर को पकड़ लिया गया है। अभी यह साफ नहीं हुआ है कि हमला क्यों किया गया, लेकिन प्रधानमंत्री स्तर के नेता की सुरक्षा में इतनी बड़ी चूक गंभीर है। जापान के पूर्व प्रधान मंत्री शिंजो आबे की जुलाई 2022 में पश्चिमी शहर नारा में हत्या कर दी गई थी। आबे चुनाव से पहले भाषण दे रहे थे, तभी उन्हें सीने और गर्दन में कई बार गोली मारी गई थी। तेत्सुया यामागामी के रूप में पहचाने गए एक संदिग्ध को घटनास्थल पर हिरासत में लिया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here