Home News Posts उत्तराखंड रेलवे स्टेशन परिसर में मिला शव, हड़कंप

रेलवे स्टेशन परिसर में मिला शव, हड़कंप

0
310

हरिद्वार। रुड़की रेलवे स्टेशन परिसर के बाहर आज सुबह एक व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार आज सुबह रूड़की रेलवे स्टेशन परिसर में कम्बल से लिपटा एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव को देख आसपास के लोगों और यात्रियों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना गंगनहर कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही गंगनहर कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। तलाशी के दौरान मृतक के कपड़ों से एक आधार कार्ड बरामद हुआ है। आधार कार्ड के अनुसार मृतक की पहचान अमित पुत्र सुरेश (उम्र लगभग 38 वर्ष) के रूप में हुई है, जो गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के गणेशपुर का रहने वाला बताया जा रहा है। गंगनहर कोतवाली प्रभारी मनोहर भंडारी ने बताया कि मृतक के पास मिले आईडी प्रूफ के आधार पर उसकी शिनाख्त की गई है। पुलिस की एक टीम को आधार कार्ड पर दिए गए पते पर भेजकर परिजनों की तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि मृतक रेलवे स्टेशन परिसर के बाहर एक कंबल में लेटा हुआ मिला था और वह लंबे समय से किसी बीमारी से जूझ रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रुड़की के सरकारी अस्पताल भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here