Home News Posts उत्तराखंड पुलिस कस्टडी से फरार बदमाश गिरफ्तार

पुलिस कस्टडी से फरार बदमाश गिरफ्तार

0
213

  • माल बरामदगी के दौरान पुलिसकर्मी को धक्का देकर हुआ था फरार

    हरिद्वार। पुलिस कस्टडी से फरार हुए बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पूर्व में की गयी वारदात की माल बरामदगी के दौरान पुलिसकर्मी को गंगनहर में धक्का देकर फरार हो गया था।
    जानकारी के अनुसार बीते 1 जून को बिजनौर निवासी एक व्यक्ति ने थाना जीआरपी लक्सर में तहरीर देकर बताया गया कि मै अपने परिवार के साथ सहारनपुर मुरादाबाद पैसेन्जर ट्रेन मे सहारनपुर से स्योहरा स्टेशन तक की यात्रा कर रहा था। जब ट्रेन रेलवे स्टेशन इकबालपुर के पास पंहुची तो किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनकी पत्नी का लेडिज पर्स जिसमे नगदी, ज्वैलरी तथा 2 मोबाइल फोन थे, को हाथ से छीनकर चलती ट्रेन से कूदकर भाग गया। मामले मे थाना जीआरपी लक्सर पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गयी। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि उक्त वारदात अमजद उर्फ शहबाब पुत्र जाकिर हुसैन तेलीवाला पाडली गुज्जर द्वारा अंजाम दी गयी है। जिस पर पुलिस ने उसे बीते 26 अक्टूबर को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ मेंं आरोपी द्वारा अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उसने घटना मे छीना गया सामान व नगदी को गंगनहर पुल के पास छिपाया है। जिस पर पुलिस आरोपी की निशानदेही पर सम्बन्धित माल की बरामदगी हेतु गंगनहर पुल के पास लेकर गई। जंहा पर पुलिस द्वारा माल बरामद किया गया। इस दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी पुलिस कर्मी को गंगानहर मे धक्का देकर मौके से फरार हो गया था। जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बन्धित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गयी। फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस टीम द्वारा आरोपी को बीती रात एक सूचना के आधार पर कालूवाली पानी की टंकी सैन चौकी थानो रोड थाना डोईवाला क्षेत्रान्तर्गत जनपद देहरादून से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी नशे व जुए का आदी है जिसके चलते वह चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। आरेपी ने पूछताछ में बताया कि मै आज से पूर्व कभी जेल नही गया था जिस कारण मे काफी डर गया था तथा मौका देखकर पुलिसकर्मी को गंगनहर मे धक्का देकर फरार हो गया। फरार होने के बाद मेरे द्वारा अंधेरे का लाभ उठाकर हथकडी के रस्से को खेतो मे लगे सिमेंट के पिलर/ खम्बे से काटकर तथा बडी मुश्किल से हाथ से हथकडी निकाल कर जंगल के रास्ते से लोगो की नजरो से बचता रहा तथा सीसीटीवी कैमरो मे आ जाने के डर से मेै जंगल तथा गांव—गांव के रास्ते पैदल—पैदल डोईवाला पंहुचा था। बताया कि मेरे द्वारा लगभग दो वर्ष पूर्व थानो रोड पर मजदूरी तथा पेंट का कार्य किया गया था जिस कारण में यहाँ पुलिस की नजरो से बचने तथा कुछ दिन मजदूरी कर पैसे कमाकर अपनी पत्नी को साथ लेकर उत्तराखण्ड से बाहर जाने की फिराक मे था। बहरहाल पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here