Home News Posts उत्तराखंड कार्बेट पार्क की बाघिन की दहाड़ अब गूंजेगी राजाजी नेशनल पार्क में

कार्बेट पार्क की बाघिन की दहाड़ अब गूंजेगी राजाजी नेशनल पार्क में

0
599

केन्द्रीय वन मंत्री व सीएम ने मोतीचूर बाड़े से किया बाघिन को आजाद

देहरादून। जिम कार्बेट पार्क की बाघिन की दहाड़ अब राजाजी नेशनल पार्क में गूंजेगी। केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मोतीचूर के बाड़े से बाघिन को आजाद कर उसे जंगल में छोड़ दिया है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव एवं प्रदेश के वन मंत्री सुबोध उनियाल ने आज सुबह मोतीचूर रेंज में राजाजी नेशनल पार्क का भ्रमण किया। इस अवसर पर कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के वन क्षेत्र से लाई गई एक बाघिन को राजाजी टाइगर रिजर्व के मोतीचूर वन क्षेत्र में बाड़े से छोड़ा गया।
इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राजाजी नेशनल पार्क का यह क्षेत्र पर्यटन हब बने, लोग यहां के प्राकृतिक सौंदर्य को देखने आएं, इस दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होने बताया कि आज राजाजी नेशनल पार्क के मोतीचूर रेंज में एक बाघिन को छोड़ा गया है। इकोलॉजी और इकोनॉमी में संतुलन बनाए रखने एवं पर्यावरण के संरक्षण और संवर्द्धन की दिशा में निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। इस अवसर पर प्रमुख सचिव आर. के सुधांशु, प्रमुख वन संरक्षक अनूप मलिक, मुख्य वन्य जीव प्रतिपालक समीर सिन्हा उपस्थित थे।
बता दें कि सरकार द्वारा राजाजी टाइगर रिर्जव के पश्चिमी क्षेत्र में बाघों का कुनबा बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे है। जिसमें राजाजी टाइगर रिर्जव के मोतीचूर टाइगर बाड़े से 24 दिसम्बर 2020 को एक बाघ तथा 8 जनवरी 2021 को एक बाघिन को रेस्क्यू कर राजाजी टाइगर रिजर्व में छोड़ा गया था। वहीं पिछले दिनों यह भी जानकारी सामने आयी थी कि एक टाइगर जो राजाजी नेशनल पार्क में छोड़ा गया था वह चहलकदमी करते हुए पहले हिमाचल पहुंचा व फिर कुछ दिनों बाद वह हरियाणा पहुंच गया है। जिसकी पुष्टि खुद वन विभाग के अधिकारियों द्वारा की गयी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here