भ्रष्टाचार के विरोध में कांग्रेसियों ने घेरा नगर निगम

0
214

देहरादून। नगर निगम में भ्रष्टाचार व अन्य समस्याओं को लेकर कांग्रेसियों ने नगर निगम का घेराव कर ज्ञापन सौंपा गया।
कांग्रेस कार्यकर्ता कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव थापर के नेतृत्व में सुबह 11 बजे कांग्रेस भवन में एकत्र हुए। यहंा से वह जुलूस की शक्ल में नगर निगम पहुंचे और घेराव किया। प्रदर्शन में उत्तराखंड कांग्रेस के सह प्रभारी सुरेंद्र शर्मा, पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट, पूर्व विधायक राजकुमार, कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव थापर, नवीन जोशी, सूर्यकांत धस्माना व अन्य नेताओं ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन महानगर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ जसविंदर सिंह गोगी ने किया। कांग्रेस के सह प्रभारी सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि भाजपा की धामी सरकार सिर्फ भ्रष्टाचार में लिप्त है और केदारनाथ में भी जनता जीतने वाली है और भाजपा हारने वाली है। उन्होंने कहा कि भाजपा का 1 साल से अधिक समय से निकाय चुनाव न कराना भी उनकी हार के डर को साफ दर्शाता है। कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव थापर ने कहा कि भाजपा को नगर निगम देहरादून के 15 साल के भ्रष्टाचार का हिसाब देना होगा। देहरादून में 1537 करोड़ के स्मार्ट सिटी भ्रष्टाचार से लेकर 15 साल में नगर निगम देहरादून की हर मोर्चे पर विफलता को लेकर देहरादून की जनता त्रस्त है अतः जनता के मुद्दों पर हमारा जनसंघर्ष जारी रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here