कांग्रेसियों का नगर निगम पर हल्ला बोल

0
396

गेट तोड़कर घुसे, निगम परिसर में दिया धरना
मेयर के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन
सुरक्षा के मद्देनजर भारी फोर्स तैनात

देहरादून। आय से अधिक संपत्ति जुटाने के मामले को लेकर मेयर की घेराबंदी में जुटे कांग्रेसियों ने मलिन बस्तियों के नियमितीकरण और नगर निगम में शामिल किए गए नए वार्डों में कमर्शियल टैक्स लगाने के विरोध में आज कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नगर निगम में जमकर उत्पात मचाया तथा मेयर के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और धरना दिया।
पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत आज भारी संख्या में कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता कांग्रेस भवन में जमा हुए जहां से उन्होंने महानगर अध्यक्ष जसविंदर सिंह गोगी के नेतृत्व में नगर निगम तक मार्च किया। नगर निगम का गेट बंद होने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा बलपूर्वक गेट खोला गया और अंदर घुसे। उन्होंने मेयर सुनील उनियाल गामा के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन किया और धरना दिया। प्रेस को दिए अपने वक्तव्य में गोगी ने कहा कि मेयर सुनील उनियाल गामा व भाजपा नेताओं की संपत्तियों में जो अप्रत्याशित इजाफा हो रहा है उसका फार्मूला वह जनता को भी बताएं। उन्होंने कहा कि 4 साल में उनकी संपत्ति 10 गुना हो गई यह एक बड़ा चमत्कार है।
महानगर अध्यक्ष ने कहा कि नगर निगम ने जो 40 नए वार्ड बनाए गए थे उनके बारे में कैबिनेट की बैठक में यह फैसला लिया गया था कि 10 साल तक इन नए वार्डों में कोई कर नहीं लगाया जाएगा लेकिन नगर निगम ने तानाशाही पूर्ण रवैया अपनाकर इन नए वार्डों में कमर्शियल टैक्स लगा दिया है जो गलत है। उनकी मांग है कि इस टैक्स के फैसले को तुरंत वापस लिया जाए।
गोगी का कहना है कि सरकार द्वारा मलिन बस्तियों का नियमितीकरण करने और इन मलिन बस्तियों में रहने वालों को मालिकाना हक देने का वायदा किया गया था। उन्होंने कहा कि नगर निगम हमारे इन मांगों को माने नहीं तो उनका आंदोलन जारी रहेगा।
प्रदर्शन में शामिल कांग्रेस नेता सूर्यकांत धस्माना का कहना है कि कांग्रेस जनता के हित के मुद्दों को यूं ही उठाती रहेगी। उन्होंने राजधानी दून की सड़कों की खस्ता हाली का मुद्दा उठाते हुए कहा कि ऐसी बदतर स्थिति इससे पूर्व देहरादून की कमी नहीं रही है अपनी 3 सूत्री मांगों को लेकर कांग्रेसियों ने आज नगर निगम में जमकर हंगामा किया। कानून व्यवस्था बनाए रखने की मद्देनजर इस दौरान भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया था। प्रदर्शन करने वाले लोगों में मनीष नागपाल, गोदावरी थापली, डॉ. विजेंद्र पाल, संगीता गुप्ता, सुमित्रा ध्यानी, उपेंद्र, अर्जुन सोनकर, मुकेश सोनकर, हुकुम सिंह गढ़िया, सोनिया आनंद, अनिल रतूड़ी, अनिता, रेखा दास सहित अन्य सैकड़ों लोग शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here