Home News Posts उत्तराखंड अंकिता भण्डारी हत्याकाण्डः कांग्रेसियों ने किया विधानसभा अध्यक्ष के यहां प्रदर्शन, गिरफ्तार

अंकिता भण्डारी हत्याकाण्डः कांग्रेसियों ने किया विधानसभा अध्यक्ष के यहां प्रदर्शन, गिरफ्तार

0
197

देहरादून। अंकिता हत्याकाण्ड को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी के आवास पर प्रदर्शन किया। पुलिस ने सभी प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन पहुंचाया।
आज यहां काफी संख्या में महिला कांग्रेस से जुडे कार्यकर्ता यमुना कालोनी में एकत्रित हुए। जहां से उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी के आवास के लिए कूच किया। पुलिस ने आवास से पहले ही बैरकेडिंग लगाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोक दिया। जिसके बाद उनकी पुलिस ने तीखी नोंक झोंक हुई। जिसके बाद पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन पहुंचा दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here