व्यवसायिक भवनों से लिये जा रहे टैक्स के विरोध में कांगे्रस का प्रदर्शन

0
174


देहरादून। महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. जसविन्दर सिंह गोगी के नेतृत्व में महानगर कांग्रेस कमेटी के सैकडों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निगम के 40 वार्डाे में निगम द्वारा व्यावसायिक भवनों से लिये जा रहे टैक्स के विरोध में जोरदार प्रदर्शन कर नगर आयुक्त का घेराव कर सचिव शहरी विकास के नाम नगर निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपा गया है।
ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने कहा कि देहरादून नगर निगम में जिन 40 वार्डाे का विस्तार किया गया था, उन 40 वार्डों में 10 वर्षों तक व्यावसायिक भवनों से टैक्स नही लिया जायेगा; ऐसी घोषणा राज्य सरकार द्वारा की गई थी। इसी भरोसे पर ही नए सम्मिलित वार्डों के निवासियों नें नगर निगम में सम्मिलित होने पर सहमति दी थी। परन्तु नगर निगम द्वारा लगातार उन 40 वार्डों में व्यावसायिक टैक्स लेने हेतु लोगों को नोटिस दिये जो रहे हैं। जिससे वहां पर निवास कर रहे लोगों में काफी आक्रोश व्याप्त है। कहा गया है कि निगम द्वारा वादाखिलाफी की जा रही है जिसे कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होनेे नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपते हुए चेतावनी दी कि यदि शीघ्र व्यावसायिक भवनों से टैक्स लेने का निर्णय वापस न लिया गया तो महानगर कांग्रेस कमेटी नगर निगम में धरना देगी। प्रदर्शन में मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष पूरण सिंह रावत,प्रदेश महामंत्री गोदावरी थापली,मनीष नागपाल,नवीन जोशी, नेता प्रतिपक्ष डॉ बिजेंद्र पाल सिंह, पार्षद हरिप्रसाद भटृ ,इलियास अंसारी ,उर्मिला थापा,सोनिया आनंद सहित कई लोग मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here