Home News Posts राष्ट्रीय 92 रुपये सस्ता हुआ कमर्शियल गैस सिलेंडर

92 रुपये सस्ता हुआ कमर्शियल गैस सिलेंडर

0
543


नई दिल्ली। अप्रैल महीने की शुरुआत के साथ ही एलपीजी के कॉमर्शियल सिलेंडर के दामों में बड़ी राहत मिली है। वहीं, घरेलू सिलेंडरों के दामों में कोई छूट नहीं दी गई है। 92 रुपये की कटौती के बाद से ही दिल्ली समेत समेत पूरे देश में कमर्शियल सिलेंडर के दामों में कमी देखी गई है। घरेलू सिलेंडर के विपरित कॉमर्शियल सिलेंडर के रेट पूरे साल घटते-बढ़ते रहे हैं। एक अप्रैल 2022 को 19 किलो वाला कॉमर्शियल सिलेंडर दिल्ली में 2,253 रुपये में मिल रहा था। आज इसकी कीमत घटकर 2,028 रुपये रह गई है। यानी पिछले एक साल में इसकी कीमतों में केवल दिल्ली में ही 225 रुपये की राहत मिली है। वह भी तब जब 1 मार्च 2023 को एक झटके में ही कॉमर्शियल के दाम 350 रुपये से अधिक बढ़ा दिए गए। वहीं घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं आया है। अगर 14.2 किलो के घरेलू सिलेंडर की बात करें तो इसके रेट्स में एक मार्च के बाद से ही कोई बदलाव नहीं किया गया है। दरअसल पेट्रोलियम कंपनियां हर नए महीने की पहली तारीख को एलपीजी, एटीएफ, केरोसीन तेल आदि के दामों की समीक्षा करती हैं और इनमें बदलाव करती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here