सीएम धामी ने किया एचएमटी फैक्ट्री का निरीक्षण

0
245

नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी की एचएमटी फैक्टरी का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि संबंधित स्थल के बेहतर उपयोग के लिए एक मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा।
इस अवसर पर एचएमटी के पूर्व कर्मचारियों ने भी उनसे मुलाकात की और अपनी मांगों को उनके सामने रखा। इसमें १४६ कर्मचारियों के २०१६ से वीआरएस संबंधित प्रक्रिया को पूरा करने का भी अनुरोध किया गया। हाल ही में केंद्रीय भारी उघोग मंत्रालय ने रानीबाग और हल्द्वानी में स्थित एचएमटी की़ भूमि उत्तराखंड सरकार को हस्तांतरित की थी। एचएमटी की भूमि पर राज्य सरकार मिनी सिडकुल का निर्माण कर सकती है। राज्य में बड़ी संख्या में उघमी यहंा निवेश करने के इच्छुक हैं। लेकिन सरकार के सामने उघोगों के लिए भूमि की व्यवस्था करना बहुत बड़ी चुनौती है। अब वह सेवा और पर्यटन क्षेत्र से जुड़े उघमियों को उघोग लगाने के लिए प्रेरित कर सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here