Home News Posts उत्तराखंड सीएम धामी ने दी टिहरी को बड़ी सौगात

सीएम धामी ने दी टिहरी को बड़ी सौगात

0
621

400 करोड़ से अधिक की योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण

  • रोड शो में लोगों ने फूल बरसाकर किया स्वागत
  • गुरुद्वारा टीला साहिब में सीएम ने टेका माथा
  • क्षेत्रीय विधायक किशोर उपाध्याय ने जताया आभार

टिहरी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के टिहरी पहुंचने पर क्षेत्र वासियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने आज यहां एक रोड शो भी किया तथा टिहरी वासिंयो को विकास योजनाओं की बड़ी सौगात देते हुए 400 करोड़ से अधिक की कई योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया।
तय कार्यक्रम और समय के अनुसार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज अपने एक दिवसीय दौरे पर टिहरी गए हुए हैं। जैसे ही मुख्यमंत्री धामी यहां बौराड़ी स्टेडियम पहुंचे उनके आगमन की प्रतीक्षा कर रहे लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक किशोर उपाध्याय भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा आज टिहरी में चल रही 200 करोड़ से अधिक की विकास योजनाओं का लोकार्पण किया वहीं अन्य कई योजनाओं का शिलान्यास भी किया। मुख्यमंत्री ने आज कुल मिलाकर 400 करोड़ से अधिक की विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार द्वारा राज्य में हर एक क्षेत्र में बिना किसी भेदभाव के उनकी सरकार द्वारा विकास कार्य किये जा रहे हैं। जब से वह मुख्यमंत्री बने हैं उनकी कोशिश यही रही है कि उपलब्ध संसाधनों में वह जो कुछ भी बेहतर कर सकते हैं करें। उन्होंने कहा कि उनके संज्ञान में किसी भी क्षेत्र की जो भी समस्या आती है वह प्राथमिकता के आधार पर उसके समाधान की कोशिश करते हैं। उन्होंने कहा कि अभी हाल में जो इन्वेस्टर्स समिट हुआ है उसमें उनकी सरकार को जो निवेश प्रस्ताव मिले हैं उनके धरातल पर उतरने पर राज्य में विकास के कार्यों को तेजी मिलेगी और बेरोजगारी जैसी कई समस्याओं का समाधान हो सकेगा। टिहरी क्षेत्र में विकास योजनाओं को आगे बढ़ाने में सहयोग के लिए क्षेत्रीय विधायक किशोर उपाध्याय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम धामी का आभार जताया है। मुख्यमंत्री ने आज यहां रोड शो भी किया जिसमें लोगों ने मुख्यमंत्री का फूल वर्षा कर सम्मान किया। यह रोड शो पीआईसी मैदान तक निकाला गया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इस दौरान टीला साहिब गुरुद्वारा भी गए तथा माथा टेका। आज वीर बाल दिवस के अवसर पर यहंा आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने भाग लिया तथा साहिबजादो को याद किया। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर लोग खुश दिखे। मुख्यमंत्री आनंद होटल भी जाएंगे तथा आज ही उनका देहरादून लौटने का भी कार्यक्रम है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here