न्यायालय से पत्रावली गायब होने पर लेखपाल पर मुकदमा दर्ज

0
359

देहरादून। तहसील न्यायालय से पत्रावली गायब होने पर पुलिस ने लेखपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार विकासनगर तहसीलदार विवेक राजौरी ने विकासनगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि कलेक्ट्रेट न्यायालय में विचाराधीन वाद गौरव बनाम महमूदा आदि में न्यायालय तहसीलदार विकासनगर की वाद पत्रावली महमूदा बनाम ज्योति प्रत्साद की मूल पत्रावली तलब की गयी थी। उक्त वाद की मूल पत्रावली व पत्रावलियों के साथ तत्कालीन एमजे तहसील विकासनगर के द्वारा तत्कालीन सर्वे लेखपाल बीर सिंह चौहान को हस्तगत करायी गयी है। उपरोक्त पत्रावली वापस न्यायालय में उपलब्ध कराने हेतु सर्वे लेखपाल बीर सिंह को पत्राचार किया गया जिसके क्रम में बीर सिंह सर्वे लेखपाल के द्वारा अपने उत्तर में अवगत कराया गया है कि उपरोक्त 241 वाद पत्रावलिया उसके चैनमैन कुलेन्द्र पाल सिंह के द्वारा प्राप्त की गयी है उसके द्वारा कोई भी पत्रावली प्राप्त नही की गयी है। इस सम्बन्ध में अवगत कराना है कि सर्वे लेखपाल के चैनमैन कुलेन्द्र पाल सिंह द्वारा न्यायालय से पत्रावली अपने लेखपाल बीर सिंह चौहान की ओर से प्राप्त की गयी है। उक्त पत्रावलियों के साथ वाद महमूदा बनाम ज्योति प्रसाद भी प्राप्त करायी गयी है जिसमें न्यायालय तहसीलदार से स्थलीय जाँच किये जाने हेतु सर्वे लेखपाल को द्वारा उसके चैनमैन हस्तगत करायी गयी है।
उक्त वाद पत्रावली सर्वे लेखपाल के द्वारा वापस इस न्यायालय को नहीं लौटायी गयी है। कलेक्ट्रेट के न्यायालय से उक्त प्रकरण में प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश प्राप्त हुए है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here