Home News Posts उत्तराखंड मंत्रिमंडल विस्तार व उत्तरादायित्व बटवारा कर्नाटक चुनाव के बाद संभव

मंत्रिमंडल विस्तार व उत्तरादायित्व बटवारा कर्नाटक चुनाव के बाद संभव

0
1169

सीएम धामी ने प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम से की मुलाकात

नई दिल्ली। दिल्ली दौरे पर गए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और उत्तराखंड के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम से मुलाकात की और उन्हें प्रदेश के ताजा राजनीतिक हालात की जानकारी दी। उनकी इस मुलाकात के दौरान मंत्रिमंडल के विस्तार और कार्यकर्ताओं को उत्तरादायित्व बांटे जाने के मुद्दे पर भी चर्चा होने की बात कही जा रही है।
इस मुलाकात के बाद भले ही मुख्यमंत्री धामी ने इस मुद्दे पर कोई खास जानकारी न दी हो लेकिन उनका कहना है कि उचित समय आने पर खाली पड़े मंत्री पद भी भरे जाएंगे तथा कार्यकर्ताओं को उत्तरादायित्व भी दिए जाएंगे। उचित समय के सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी तो कर्नाटक के चुनाव में सभी व्यस्त हैं। उनके इस बयान से माना जा रहा है कि कर्नाटक चुनाव के बाद राज्य कैबिनेट में खाली पदों को भरा जा सकता है तथा लंबे समय से इंतजार कर रहे पार्टी के कुछ नेताओं और कार्यकर्ताओं की मंशा भी पूरी हो सकती है।
उल्लेखनीय है कि राज्य कैबिनेट में तीन मंत्री पद सरकार गठन के समय से ही खाली पड़े हैं अभी विगत दिनों परिवहन और समाज कल्याण मंत्री चंदन राम दास के निधन के बाद अब इन खाली पड़े मंत्री पदों की संख्या 4 हो गई है। मंत्रिमंडल का आकार कम होने और अधिकांश विभागों की जिम्मेवारी सीएम पर होने के कारण लंबे समय से इन खाली मंत्री पदों को भरने की बात चल रही है लेकिन भाजपा लगातार किसी न किसी चुनाव में उलझी रहती है जिसके कारण मंत्रिमंडल विस्तार और दायित्व बांटे जाने का यह काम लगातार टाला जा रहा है। 2024 में लोकसभा के चुनाव से पहले यह मंत्री पद भर दिए जाएंगे और कार्यकर्ताओं को उत्तरादायित्व भी बांट दिए जाएंगे यह तो तय माना जा रहा है लेकिन कर्नाटक के चुनाव के बाद पार्टी यह कर सकती है इसकी संभावनाएं भी बनी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here