जीजा ने साले को मारा चाकू!

0
327

देहरादून। जीजा ने साले पर चाकू से हमला कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। पत्नी ने पति के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज करा दिया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दुजियावाला निवासी सुनीता मनवाल ने रानीपोखरी थाने में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसका अपने पति नरेश मनवाल से विवाद चल रहा था जिसके चलते वह अपने मायके में रह रही थी। आज सांय छह बजे उसका पति नरेश मनवाल उसके मायके के पडोस में रहने वाली शारदा देवी के घर पर आया था। इसी दौरान उसका भाई मुकेश रावत काम से वापस घर की तरफ आ रहा था। उसका पति उसके भाई से मिला। दोनों के बीच बहस होने लगी तभी उसके पति ने जेब से चाकू निकाला और उसके भाई के पेट में चाकू घोंप दिया जिससे उसका भाई गम्भीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसके भाई को जौलीग्रान्ट हास्पिटल में भर्ती कराया जहां पर उसके भाई की हालत चिन्ताजनक बनी हुई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here