Home News Posts उत्तराखंड भाई ने ही रची सगे भाई को जेल भेजने की साजिश, गिरफ्तार

भाई ने ही रची सगे भाई को जेल भेजने की साजिश, गिरफ्तार

0
539

हरिद्वार। जमीनी विवाद के चलते जिन्न जिन्नात के फेरे में फंसकर एक भाई ने ही अपने सगे भाई के जेल भिजवाने की साजिश रच डाली। आरोपी ने सगे भाई के घर में नकली चरस रखवाकर पुलिस को सूचना दे दी। जिसके बाद पुलिस जांच में सामने आने पर पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है।
जानकारी के अनुसार बीते रोज थाना पथरी क्षेत्रांतर्गत एक घर में चरस बेचने की सूचना मिलने पर पथरी पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंच कर तलाशी में घर में रखें फ्रिज के नीचे से 400 ग्राम चरस जैसा दिखने वाला काला पदार्थ बरामद किया गया। मौके से पुलिस ने राशिद अली पुत्र इरशाद निवासी धनपुरा पथरी को हिरासत में लिया गया। हिरासत में लिए गये राशिद से पूछताछ करने पर उसके द्वारा खुद को बेकसूर बताते हुए उसे फंसाने के लिए खुद के भाई नाजिम पर शक जताया गया। पुलिस को गिरफ्तार व्यक्ति के बयानों के आधार पर सूचना देने वाले नंबर की जांच करने पर पता चला कि वह नंबर उसके सगे भाई नाजिम का है व बरामद माल की जांच करने पर वह भी नकली पाया गया।
जिस पर पुलिस द्वारा रशीद के भाई नाजिम से पूछताछ की गई जिसके द्वारा बताया गया कि हम दोनों भाई अलग अलग हलवाई का काम करते हैं हम दोनों के बीच जमीनी विवाद को लेकर मेरे भाई राशिद अली ने मेरे ऊपर जिन जिन्नात छोड़ रखे हैं, इसलिए मैंने बदला लेने के लिए अपने लड़के से उसके घर के अंदर यह नकली चरस रखवाई और और मेरे कहने पर ही मेरे बेटे ने आपको उक्त झूठी सूचना दी। जिस पर पुलिस ने पुलिस को गुमराह करने व झूठी सूचना देने के जुर्म में नाजिम पुत्र इरशाद निवासी धनपुरा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here