Home News Posts उत्तराखंड दून न्यायालय को मिली बम से उडाने की धमकी

दून न्यायालय को मिली बम से उडाने की धमकी

0
170
  • आरोपी को तलाश कर कार्रवाही की जायेगीः डोबाल

देहरादून। दून की जिला न्यायालय को बम से उडाने की धमकी देने की सूचना मिलते ही कचहरी परिसर में हडकम्प मच गया और आनन—फानन में कचहरी परिसर से कर्मचारियों, अधिवक्ताओं व अन्य लोगों को बाहर किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बम निरोधक दस्ते ने पूरी कचहरी परिसर को खंगाल लिया लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपी के खिलाफ कार्रवाही की जायेगी।


मिली जानकारी के अनुसार आज प्रातः जिला न्यायालय की मेल पर एक मेल आयी जिसमें मेल करने वाले ने साफ धमकी दी कि कोर्ट परिसर में पांच बम लगाये गये हैं तथा उन बमों से कोर्ट परिसर को उडा दिया जायेगा। यह मेल मिलते ही कचहरी परिसर में हडकम्प मच गया और आनन फानन में कोर्ट परिसर से कर्मचारियों व अधिवक्ताओं को बाहर निकाला गया। कोर्ट परिसर में बम की सूचना से ही वहां से कुछ दूरी पर लोगों का हुजुम एकत्रि हो गया। कचहरी परिसर को बम से उडाने की धमकी मिलने की जिसमे यह भी कहा गया है कि तमिलनाडु में ईडब्लूएस एक्टर एसवी शेखर की गली का नाम बदलकर पेरयिार— अम्बेडकर स्ट्रीट किया जाये और तमिलनाडु में ईडब्ल्यूएस रिजर्वेशन को तुरंत रोका जाए। सबसे आखिरी में पाकिस्तान डीएमके मॉडल जिन्दाबाद, डीएमके आईटी विंग चैन्नई इसके नीचे भी तमिल टाईगर ऑफ ईलम एण्ड पाकिस्तान आईएसआई लिखा हुआ था। सूचना मिलते ही एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने पुलिस व बम निरोधक दस्ते को मौके पर डॉग स्कावर्ड के साथ भेजा। पुलिस व बम निरोधक दस्ते ने पूरा कचहरी परिसर खंगाल दिया लेकिन बम का कुछ पता नहीं चला जिसके बाद उसको मात्र अफवाह मान लिया गया। इससे पूर्व हरिद्वार, टिहरी, रूद्रप्रयाग और जिला कोर्ट को बम से उडाने की धमकी दी गयी थी। एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है तथा आरोपी को शीघ्र पकडकर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाही की जायेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here