Home News Posts उत्तराखंड बम की सूचना पर बीडीएस व पुलिस ने चलाया चैकिंग अभियान

बम की सूचना पर बीडीएस व पुलिस ने चलाया चैकिंग अभियान

0
121

हरिद्वार। न्यायालय परिसर में बम होने की सूचना पर पुलिस व बीडीएस द्वारा न्यायालय परिसर को खाली कराते हुए चैकिंग अभियान चलाया गया है।
जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार आज जिला एवं सत्र न्यायालय रोशनाबाद परिसर में बम होेने की सूचना पर बीडीएस टीम एवं सिडकुल पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से सघन चेकिंग अभियान चलाया गया है। अभियान के दौरान न्यायालय परिसर में प्रवेश करने वाले व्यक्तियों एवं वाहनों की गहन तलाशी ली गई। डॉग स्क्वॉड एवं मेटल डिटेक्टर के माध्यम से संदिग्ध वस्तुओं की जांच की गई तथा सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा—निर्देश दिए गए। पुलिस टीम द्वारा न्यायालय परिसर में सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित कराया गया, जिससे आमजन एवं अधिवक्ताओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जा सके। जनपद पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि संवेदनशील स्थानों पर समय—समय पर इस प्रकार के चेकिंग अभियान चलाए जाते रहेंगे, ताकि कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनी रहे और किसी भी संभावित खतरे को समय रहते रोका जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here