Home News Posts उत्तराखंड बुलेरो खाई में गिरी, एक की मौत एक घायल

बुलेरो खाई में गिरी, एक की मौत एक घायल

0
505

पौड़ी। सड़क दुर्घटना में एक बुलेरो वाहन के खाई में गिर जाने से जहंा एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी वहीं दूसरा गम्भीर रूप से घायल हुआ है। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ टीम ने मौके पर पहुंच कर मृतक व घायल को बाहर निकाला और घायल को अस्पताल पहुंचाया। जहंा उसकी हालत को देखते हुए उसे हायर सेन्टर रैफर कर लिया गया है।
जानकारी के अनुसार सतपुली से चमासू जा रही बोलेरो वाहन उखलेत मोटर मार्ग पर तकरीबन करीब 4.30 बजे अनियंत्रित होकर 300 मीटर नीचे नयार नदी में जा गिरी, जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर घायल हो गया । घायल व्यक्ति को एसडीआरएफ व स्थानीय लोगों ने 108 की मदद से हंस हॉस्पिटल भेजा गया,जहां से डाक्टरों द्वारा गम्भीर स्थिति देखते हुए ंएम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया। वहीं मृतक का पंचनामा किए जाने की कार्यवाही कर पोस्टमार्टम किया गया और मृतक शरीर को परिजनों के हवाले कर दिया गया है।
बताया जा रहा है कि बुलेरो सतपुली से चमासू जा रहा थी, लेकिन सतपुली से तकरीबन 2 किमी दूर जाकर अनियंत्रित होकर मोटर मार्ग से 300 मीटर नीचे नयार नदी में समा गई। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और पुलिस टीम मौके पर पहुंचे,जहां उन्होने स्थानीय लोगों की मदद से राहत व बचाव कार्य शुरू किया। हादसे में चालक चेतन पुत्र प्रेम बल्लभ निवासी चमासू धार की मौके पर ही मौत हो गई और अरविंद पुत्र अर्जुन सिंह निवासी चमासू गाड़ गंभीर रूप से घायल हो गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here