कुमार विश्वास को यूपी से राज्यसभा भेजेगी भाजपा, सूची में नाम शामिल

0
123

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के राजनैतिक गलियारे से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी कवि कुमार विश्वास को उत्तर प्रदेश से राज्यसभा में भेजने वाली है। बता दें कि उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीट खाली हो रही हैं। उत्तर प्रदेश की इन 10 राज्यसभा सीटों पर जल्दी ही चुनाव होगा। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश से 35 दावेदारों की सूची बनाकर केन्द्रीय नेतृत्व को भेज दी है। जिनमे सबसे ऊपर कुमार विश्वास का नाम बताया जा रहा है।
बता दें कि उत्तर प्रदेश में राज्यसभा के 10 सांसदों की सीटें खाली हो रही हैं। इनमें उत्तर प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी के कोटे से अशोक वाजपेयी, अनिल जैन, अनिल अग्रवाल, श्रीमती कांता कर्दम, सकलदीप राजभर, जीबीएल नरसिंहाराव, सुधांशु त्रिवेदी, हरनाथ सिंह यादव तथा विजयपाल तोमर का कार्यकाल खत्म हो रहा है। उधर समाजवादी पार्टी के कोटे से फिल्म स्टार जया बच्चन का कार्यकाल खत्म हो रहा है। उप्र की इन सभी 10 राज्यसभा सीटों पर इसी महीने चुनाव होंगे। इस समय प्रदेश की विधानसभा में 401 विधायक हैं। इन 401 विधायकों के वोट से उप्र से 10 राज्यसभा सांसद चुने जांएगे। माना जा रहा है कि भाजपा कम से कम 8 राज्यसभा सीटें आसानी से जीत लेगी। दो सीटें उप्र में मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी के खाते में जाएंगी। भारतीय जनता पार्टी की उप्र की इकाई ने राज्यसभा के लिए 35 दावेदारों की एक सूची बनाकर केन्द्रीय नेतृत्व को भेजी है।
विश्वसनीय सूत्रों का कहना है कि राज्यसभा भेजे जाने वाले दावेदारों में सबसे ऊपर प्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास का नाम है। कुमार विश्वास के एक निकटवर्ती सूत्र ने भी इस बात की पुष्टि की है कि कुमार विश्वास ने भारतीय जनता पार्टी के कोटे से उप्र से राज्यसभा में जाने पर हामी भर दी है। अब तक कुमार विश्वास किसी भी पार्टी में शामिल होने की बात से मना करते रहे हैं। कुमार विश्वास की टीम से पहली बार यह पुष्टि हुई है कि कुमार विश्वास जल्दी ही राज्यसभा में नजर आएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here