बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर बोलीं- ‘अनाथालय से बच्चे गोद न लें हिन्दू’

0
278


भोपाल । मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से सांसद और हमेशा अपने विवादित और कट्टरवादी विचारधारा के लिए पहचानी जाने वाली बीजेपी नेता साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने एक बार फिर से सनसनी फैलाने का काम किया है। भोपाल में साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कई मुद्दों पर खुलकर अपने विचार रखे। इस दौरान उन्होंने हिन्दुओं को देश की सुरक्षा पर ध्यान देने की बात कही। प्रज्ञा ठाकुर ने हिन्दुओं के कम संतानें पैदा करने पर भी कड़ी आपत्ति दर्ज की। उन्होंने कहा कि हिन्दू कम संतानें पैदा कर रहा है। ऊपर से अनाथ आश्रम से बच्चे लाकर अपने आप को माता-पिता कहलाने का सौभाग्य प्राप्त करता है। मैं इसका विरोध करती हूं। यह गतिविधि राष्ट्रहित में नहीं है। प्रज्ञा ठाकुर ने आगे कहा कि हमारे देश में रोहिंग्या आए और उनकी संतानें विभिन्न रूपों में आईं। कई प्रकार के वेश बदलकर वह यहां रह रहे हैं और यहां आतंकवादी गतिविधियां, चोरी बदमाशी और गैरकानूनी गतिविधियां कर रहे हैं। उनकी संतानें कभी भी देशभक्त नहीं हो सकतीं। यह गारंटी है। इतना ही नहीं, प्रज्ञा ठाकुर ने अवैध रूप से चल रहे कई संगठनों पर भी सवालिया निशान खड़े किए हैं। साथ ही, उन्होंने मुगल शासकों का महिमामंडन करने वालों को आड़े हाथों लिया है। साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में संचालित अवैध मदरसों को तत्काल बंद करना चाहिए और अवैध मदरसों द्वारा हड़पी गई जमीन को खाली कराकर विकास के काम में लगाना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here