Home News Posts उत्तराखंड भाजपा का दावा कांग्रेस के तीन विधायक हमारे संपर्क में

भाजपा का दावा कांग्रेस के तीन विधायक हमारे संपर्क में

0
803

देहरादून। भले ही अभी चुनाव में पांच छह महीने का समय शेष सही लेकिन राज्य में चुनावी भगदड़ शुरू हो चुकी है। ऐसे में यह पता लगा पाना या जान पाना मुश्किल है कि कौन कब किधर चला जाएगा।
भाजपा का दावा है कि कांग्रेस के तीन विधायक उसके संपर्क में हैं और वह कभी भी भाजपा की सदस्यता ले सकते हैं। काबीना मंत्री धन सिंह रावत का कहना है कि लोग उधर ही जाएंगे जिधर की हवा होगी और हवा भाजपा के पक्ष में है इसलिए लोग भाजपा की ओर आ रहे है, अच्छे लोगों का पार्टी में स्वागत है जो भी आना चाहते हैं। उधर भाजपा नेता यतीश्वरानंद का कहना है कि कांग्रेस एक डूबता जहाज है। भला डूबते जहाज पर कोई क्यों सवार होगा डूबते जहाज को छोड़कर लोग भागते ही हैं।
भाजपा नेताओं की इस बयान बाजी के जवाब में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा है कि भगदड़ तो भाजपा में ही मची हुई है वह अभी नहीं बताना चाहते हैं कि भाजपा के कितने विधायक और नेता कांग्रेस के संपर्क में हैं, समय आने पर पता चल जाएगा कौन किसके साथ है। उधर हरीश रावत का कहना है कि भाजपा 2016 की तरह कांग्रेस के नेताओं को पद का लालच दे रहे हैं लेकिन अब भाजपा के झांसे में कोई भी आने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा इस बात की चिंता करे की उसके कितने नेता हमारे संपर्क में हैं। उल्लेखनीय है कि प्रीतम पंवार के बाद भाजपा की नजर अब राम सिंह कैड़ा पर लगी हुई है। लेकिन कांग्रेस के लिए यह अत्यंत ही चिंताजनक है कि उसके पास अब गिनती के नेता व विधायक बचे हैं अगर कुछ कांग्रेसी भाजपा में चले जाते हैं तो कांग्रेस के पास कितने नेता बचेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here