भारत जोड़ो यात्रा को डबल पावर देने के लिए प्रियंका गांधी यात्रा में शामिल हुई

0
215

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा का गुरुवार को दूसरा दिन है. गुरुवार सुबह से यात्रा बोरगांव से शुरू हुई। इस दौरान राहुल गांधी का कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी साथ दिया। भाई राहुल गांधी और बहन प्रियंका गांधी साथ कदमताल कर रहे हैं और जनता से जुड़ने की कोशिश कर रहे हैं। राहुल गांधी के नेतृत्व में हो रही इस यात्रा को डबल पावर देने के लिए प्रियंका गांधी इसमें शामिल हुई हैं। गुरुवार सुबह 6.00 बजे से ही राहुल और प्रियंका एमपी की धरती यात्रा लेकर निकले और कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं समेत आम जनता ने भी उनका साथ दिया।
वहीं, राजस्थान के डिप्टी सीएम रहे सचिन पायलट भी एमपी आकर राहुल-प्रियंका का यात्रा में साथ दे रहे हैं और उनके साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहे हैं। इतना ही नहीं, प्रियंका गांधी के साथ उनके पति रॉबर्ट वाड्रा भी यात्रा में साथ चलते दिखाई दिए। बुधवार शाम को प्रियंका गांधी पति रॉबर्ट वाड्रा के साथ विमान से इंदौर पहुंचीं और वहां से सड़क मार्ग से भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने बुरहानपुर चली गईं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here