Home News Posts उत्तराखंड भागवत कलयुग का अमृत है : आचार्य ममगांई

भागवत कलयुग का अमृत है : आचार्य ममगांई

0
4811
  • कलश यात्रा के साथ हुई भागवत कथा प्रारम्भ

देहरादून। आज माघ मास चतुर्दशी से पंचमी तक स्वर्गीय हरिओम चड्डा एवम सुधांशु चड्ढा की पुण्य स्मृति में श्रीमद्भागवत महापुराण कथा से पूर्व मोहन मंदिर नेशविला रोड से कथा स्थल तक सैकड़ों की संख्या में सिर पर कलश लिए हुए पीत वस्त्र में महिलाएं गोविंद बोलो हरि गोपाल बोलो आदि भजनों पर झूमते हुए कथा यस्थल पर पहुचीं।
कथा का शुभारम्भ करते हुए ज्योतिष्पीठ व्यास आचार्य शिव प्रसाद ममगाई ने कथा के प्रथम दिवस पर कहा कि भागवत कलयुग का अमृत है सद्बुद्धि सद्भाव को अमरता के साथ खुशहाली को देने वाला जीवन शुद्धि का अमृत है जिसमे 18000 श्लोक हैं। इसका मतलब आठ और एक नौ होता है जो पूर्णांक है जिसके श्रवण मात्र से जीवन मे पूर्णता आती ह।ै भव बन्धन से छुड़ाने वाला यह ग्रन्थ देवताओ को भी देखना या श्रवण करना मुश्किल हो गया था। अपूर्ण देवता ब्रह्मा जी से कहते हैं शुखदेव जी ने हमे बैठने का अवसर नहीं दिया। तो ब्रह्मा जी ने कहा कि मैं परीक्षित के सात दिन के बाद ही आपको कुछ कह सकूंगा। जबकि सातवें दिन परीक्षित स्वर्ग को जाने लगे तो तराजू में श्रीमद्भागवत को पलड़े में एक तरफ और एक तरफ सारे मुक्ति के साधन रखे जो अपनी महता के कारण भागवत रूपी पलड़ा भारी पड़ा और अन्य साधन रूपी पलड़ा हल्का रहा। तब देवताओ को यह स्वीकार हुआ दैवत्व व भोग को प्रधान देने वाले देवताओ के भी नसीब भागवत नहीं है। धरा पर सत्कर्म करने वालाें को भागवत सुनने का अवसर मिलता है। जो करवाते हैं वह भाग्यशाली हैं। श्रवण व दर्शन करने वाले भी भाग्यशाली हैं। जो संसार के भव रोग को दूर करने वाला परम् शांति के निधान परमानंद स्वरूप बालकृष्ण की वांग्मय मूर्ति जो कल्पना जैसे करता है उसी प्रकार की कामनायें भागवत के सामने बैठकर पूर्ण होती है। सात दिन श्रवण करने से काम क्रोध लोभ मोह मद मत्सर अविघा रूपी ग्रन्थ टूटने पर जीव मुत्तQ हो जाता है। यही भागवत की महिमा है आदि प्रसंगों पर भत्तिQ ज्ञान वैराग्य की चर्चा के साथ भागवत का माहात्म्य बताया।
आज विशेष रूप से सुनीता चड्डा बीना चड्ढा साक्षी चड्ढा धरना वरुण धरना परी चड्ढा मोहिनी चड्ढा कमला चड्डा विवेक चड्डा बॉबी प्रह्लाद चड्डा सुनीता चड्ढा गगन चड्ढा प्रदीप चड्ढा रेणु चड्ढा नरेंद्र चड्डा बबली बहल देशपाल गुप्ता विजयलक्ष्मी गुप्ता सिमरन चड्डा शिवम टांगरी कशिश चड्डा आदि भत्तQ गण उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here