देहरादून । भगवान शिव की शोभायात्रा से पूरी दून नगरी भक्तीमय हो गयी। शोभायात्रा का कई स्थानों पर स्वागत किया गया इस दौरान भंडारों का भी आयोजन किया गया। आज प्रातः दस बजे शोभायात्रा के शिवाजी धर्मशाला से प्रस्थान करने पर पुलिस प्रशासन ने यातायात व्यस्था में परिवर्तन किया गया। निंरजनपुर मंडी लालपुल व मातावाला बाग कट से सहारनपुर चौक की ओर आने वाले यातायात को जीएमएस रोड़ की ओर डायवर्ट किया गया एवं प्रिन्स चौक, रेलवे स्टेशन से आने वाले यातायात को रोक—रोक कर छोड़ा गया। शोभायात्रा के सहारनपुर चौक पर पहुंचने से पूर्व बल्लीवाला व लक्ष्मण चौक से कोई भी वाहन सहारनपुर चौक की ओर नही आने दिया, वाहनों को बल्लीवाला से कमला पैलेस की ओर व लक्ष्मण चौक से पार्क रोड़ की ओर भेजा गया। शोभायात्रा के सहारनपुर चौक से झंडा बाजार में प्रवेश करने तथा सहारनपुर चौक पर यातायात के सामान्य होने पर सभी डायवर्जन को सामान्य कर दिया गया। इस दौरान सहारनपुर चौक व भण्डारी चौक पर शोभायात्रा का स्वागत किया गया तथा भंडारे का प्रशाद बांटा गया। शोभायात्रा के घंटाघर पहुंचने प्रदेश सरकार के द्वारा हैलीकाप्टर से फूलों की वर्षा की गयी। घंटाघर से चकराता रोड जाने वाले यातायात को दिलाराम चौक की ओर से अपने गंतव्य स्थान की ओर भेजा गया। इस दौरान एलआईसी बिल्डिग के पास भी भव्य भंडारे का आयोजन किया गया तथा शोभायात्रा में चल रहे श्रद्धालुओं का फूल वर्षा कर स्वागत किया गया।
शोभायात्रा के बल्लूपुर की ओर से आने वाले यातायात को बल्लूपुर से किशननगर चौक से बिन्दाल चौकी कट, बिन्दाल / कैण्ट क्षेत्र की ओर होते हुए दिलाराम चौक की ओर यातायात के दबाव के अनुसार डायवर्ट किया गया। शोभायात्रा का पिछला हिस्सा बिन्दाल कट पास करने पर सभी डाईवर्जन सामान्य किये गया। शोभायात्रा के पोस्ट ऑफिस पहुंचने पर वाटिका तिराहा से आने वाला यातायात आकाशगंगा तिराहा होते हुए पोस्ट ऑफिस की ओर भेजा गया व पोस्ट ऑफिस से वाटिका तिराहा जाने वाले यातायात को रोक—रोक कर छोड़ा गया। शोभायात्रा का पिछला हिस्सा डाकरा रोड़ पास करने पर यातायात सामान्य कर दिया गया। शोभायात्रा के टपकेश्वर मंदिर पहुंचने पर यातायात को समान्य कर दिया गया।




