अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों में लगाए जा रहे हैं सेना के हेलीकॉप्टरः सीएम

0
473

यात्रा मार्ग में फंसे तीर्थयात्रियों का विशेष ध्यान रखने की हिदायत

देहरादून। उत्तराखण्ड में दो दिनों तक हुई मूसलाधार बारिश से हुए नुकसान का सीएम पल—पल अपडेट ले रहे हैं। वहीं दोपहर के समय सीएम अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों के हवाई निरीक्षण के लिए भी रवाना हुए। सीएम द्वारा प्रभावित क्षेत्रों के स्थलीय निरीक्षण भी किया जाएगा।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दो दिनों से लगातार बारिश से हुए नुकसान मंगलवार को सचिवालय स्थित राज्य आपदा कंट्रोल रूम जाकर प्रदेश में बारिश से हुए नुकसान की जानकारी ली। मुख्यमंत्री कल से सभी जिलाधिकारियों से हर पल की अपडेट ले रहे हैं। सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि अतिवृष्टि से जानमाल का जो नुकसान हुआ है। प्रभावितों को मानकों के अनुसार जल्द अनुमन्य सहायता राशि उपलब्ध कराया जाय। मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि अतिवृष्टि से किसानों का जो नुकसान हुआ है। उसका आकलन कर जल्द रिपोर्ट भेजी जाय।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों में सेना से तीन हेलीकॉप्टर लगाये जा रहे हैं। उन्होंने जिलाधिकारी चमोली एवं रुद्रप्रयाग को फोन कर निर्देश दिये कि यात्रा मार्गों पर फंसे यात्रियों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाए। मुख्यमंत्री ने प्रदेश की जनता से अपील की है कि धैर्य बनाकर रखें। अतिवृष्टि से हुए नुकसान की भरपाई के लिए सरकार द्वारा तेजी से प्रयास किये जा रहे हैं। सभी जरूरी इंतजाम सरकार द्वारा किये जा रहे हैं।
इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन, अपर प्रमुख सचिव अभिनव कुमार, सचिव आपदा प्रबंधन एसए मुरूगेशन, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी रिद्धिम अग्रवाल मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here