‘अग्निवीर’ बनने पर अनुपम खेर ने नोट लिखकर रवि किशन की बेटी इशिता की तारीफ की
मुंबई। बॉलीवुड और भोजपुरी इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर व सांसद रवि किशन की 21 साल की बेटी इशिता शुक्ला अब देश सेवा करेंगी। वे अग्निपथ योजना के तहत जल्द डिफेंस ज्वाइन करने वाली हैं। बेटी की इस एचिवमेंट पर रवि किशन बेहद फख्र महसूस कर रहे हैं। वहीं एक्टर को तमाम सेलेब्स भी बधाई दे रहे हैं। बॉलीवुड के वेटरन एक्टप अनुपम खेर ने भी एक लेटर लिखकर रवि किशन की बेटी की सराहना की है। अनुपम खेर ने रवि किशन की बेटी इशिता शुक्ला की सराहना करते हुए एक पत्र लिखा है। अनुपम ने लिखा कि इशिता की उपलब्धि अन्य लड़कियों के लिए उदाहरण बनेगी और उन्हें प्रेरणा भी देगी। अनुपम ने गुरुवार सुबह ट्विटर पर हिंदी में एक छोटे से नोट के साथ रवि किशन और उनकी बेटी इशिता शुक्ला की एक तस्वीर शेयर की। एक्टर ने अपने नोट में लिखा। “मेरे प्रिय मित्र रवि किशन। आपकी बेटी इशिता के बारे में प्रेरणादायक समाचार पढ़ें कि वह अग्निवीर योजना के तहत हमारे रक्षा बलों में शामिल हो गई है। मुझे खुशी के साथ-साथ गर्व भी है। इशिता को मेरा प्यार और आशीर्वाद दें और उससे कहना उसका ये कदम लाखों बच्चियों के लिए प्रेरणा की मिसाल बनेगा! जय हिन्द!



