पिथौरागढ़ से हवाई सेवा शुरू

0
115

  • सीएम धामी ने दिखायी हरी झंडी
  • केन्द्रीय उड्यन मंत्री सिंधिया वर्चुअली जुड़े

पिथौरागढ़/देहरादून। लम्बे समय के इंंतजार के बाद आखिरकार पिथौरागढ़ के नैनी सैनी एयरपोर्ट से देहरादून और पंतनगर के लिए आज हवाई सेवा शुरू हो गयी। यह सेवा सप्ताह में तीन दिन सोमवार, मंगलवार और शुक्रवार को संचालित की जायेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नैनी सैनी से पहली फ्लाइट को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर केन्द्रीय नागरिक उड्यन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी वर्चुअल जुड़े।
इस सेवा का संचालन का जिम्मा बिग फ्लाइट ऐसियोसिशन कम्पनी द्वारा किया जायेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अवसर पर कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय उड्यन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का आभारी हूं। जिनके प्रयास से यह सेवा शुरू हो सकी है। उन्होने कहा कि अब राज्य के दूरस्थ सीमावर्ती क्षेत्रों तक श्रद्धालुओं और पर्यटकों का पहुंचना बहुत आसान हो जायेगा। उन्होने कहा कि इससे उत्तराखण्ड के धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और लोगों को आवागमन में कोई दिक्कत नहीं होगी। उड्यन मंत्री सिंधिया का कहना था कि आज नैनी सैनी से देहरादून के लिए हवाई सेवा शुरू हो गयी है। यहंा 16 सौ मीटर का रनवे है। उन्होने कहा कि बहुत जल्द दिल्ली से भी हवाई सेवा शुरू की जायेगी। अभी 19 सीटर विमान की सेवाएं शुरू की गयी है। जो सप्ताह में तीन दिन सोमवार, मंगलवार व शुक्रवार को चलाई जा रही है, 1 घंटे में पिथौरागढ़ से देहरादून पहुंच जाएगा। इससे स्थानीय लोगों के साथ—साथ पर्यटकों को भी लाभ मिलेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा राज्य में किये जा रहे कार्यों की सराहना की।


सांसद अजय टम्टा ने कहा आज ऐतिहासिक दिन है उन्होंने पिथौरागढ़ से देहरादून हवाई सेवा प्रारंभ होने पर सभी को बधाई दी। उन्होंने मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री नागरिक उड्डयन के विशेष प्रयासों के लिए आभार व्यत्तQ किया। उन्होंने आने वाले समय में पिथौरागढ़ से देहरादून 3 दिन बढ़कर 5 दिन हवाई सेवा बढ़ाने व पिथौरागढ़ से दिल्ली को हवाई सेवा से जोड़ने का आग्रह किया।
कार्यक्रम में सचिव श्ौलेश बगौली ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए हवाई सेवा प्रारंभ करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी वह नागरिक उड्डयन मंत्री का आभार व्यत्तQ किया।
कार्यक्रम में राज्य मंत्री गणेश भंडारी, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा, विधायक पिथौरागढ़ मयूख महर, पूर्व विधायक चंद्रा पंत, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह बोहरा, भाजपा जिला अध्यक्ष गिरीश जोशी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष इंद्रर लूंठी, जिलाधिकारी रीना जोशी, मुख्य विकास अधिकारी नंदन कुमार, अपर जिलाधिकारी डा एस के वरनवाल, संयुक्त मजिस्ट्रेट आशीष कुमार मिश्रा फ्लाइविंग के उपाध्यक्ष राजीव शर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here