नैनीताल। हेमंती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविघालय की कार्यकारी परिषद ने कुछ दिनों पूर्व एक बड़ा निर्णय लेते हुए डीएवी सहित दस अशासकीय महाविघालयों की संबद्धता समाप्त कर देने का निर्णय लिया गया था। जिस पर हाईकोर्ट ने कार्यकारी परिषद के इस फैसले पर तत्कालिक रोक लगा दी गई है।
बता दें कि गढ़वाल विश्वविघालय की कार्यकारी परिषद में 20 जून को हुई शिक्षा मंत्रालय राज्य सरकार व यूजीसी की संयुक्त बैठक में इन कालेजों की संबद्धता को अगले साल से समाप्त करने का निर्णय लिया गया था। विश्वविघालय के इस निर्णय पर महाविघालयों द्वारा विरोध जताया गया था। इन महाविघालयों का कहना था कि वर्ष 2009 में गढ़वाल विश्वविघालय को केंद्रीय विश्वविघालय का दर्जा मिला था। उस समय जो एक्ट लागू हुआ था उसमें प्रावधान किया गया था कि जो कालेज विश्वविघालय से संबद्ध है उनका स्टेटस वैसा ही रहेगा इसलिए इस एक्ट के तहत उन्हें अंसबद्ध नहीं किया जाना चाहिए।



