Home News Posts प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होंगे आडवाणी

प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होंगे आडवाणी

0
714

नयी दिल्ली। राम मंदिर आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाने वाले भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होंगे।
यह बात आज मीडिया में आयी खबरो के अनुसार विश्व हिंदू परिषद के प्रमुख आलोक कुमार द्वारा कही गयी। उन्होने कहा कि राम मंदिर आंदोलन में भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता लाल कृष्ण आडवानी ने अग्रणी भूमिका निभाई थी। जो 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होंगे। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि पार्टी के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी समारोह में शामिल होंगे या नहीं।
कुमार ने मीडिया संस्थानो को जारी बयान में कहा है कि आडवाणी जी ने कहा है कि वह जरूर आएंगे। अगर जरूरत पड़ी तो हम उनके लिए विशेष व्यवस्था करेंगे। जोशी के बारे में कुमार ने कहा, उन्होंने भी कहा है कि वह इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आने की कोशिश करेंगे। बता दें कि आडवाणी भाजपा के संस्थापक सदस्य हैं और जोशी के साथ उन्होंने 1990 के दशक की शुरुआत में राम मंदिर आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाई थी। जोशी भी भाजपा के संस्थापक सदस्य हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here