Home News Posts उत्तराखंड खुलेआम जाम गटक रहे 25 लोगों पर हुई कार्यवाही, वसूला जुर्माना

खुलेआम जाम गटक रहे 25 लोगों पर हुई कार्यवाही, वसूला जुर्माना

0
415

हरिद्वारा। सार्वजनिक स्थल पर शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए जहंा 25 लोगों को दबोच लिया वहीं उनसे हजारों का चालान भी वसूला गया। पुलिस का साफ कहना है कि दोबारा पकड़े जाने पर सख्त कार्यवाही की जायेगी।
सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीकर हुडदंग मचाने वालों पर पुलिस ने अब शिंकजा कसना शुरू कर दिया है। इस क्रम में बीती शाम थाना कनखल पुलिस द्वारा चौकी जगजीतपुर क्षेत्रांतर्गत शराब के ठेके के आसपास, श्री यंत्र पुल के पास स्थित ढाबों एवं बैरागी कैंप में चेकिंग अभियान चलाकर सड़क किनारे खुले में शराब पीने वाले कुल 25 व्यक्तियों को दबोचा गया। इस दौरान गिरफ्त में आए सभी व्यक्तियों के विरुद्ध 81 पुलिस अधिनियम के तहत कार्यवाही कर 6250 रूपये का जुर्माना भी वसूला गया तथा चेतावनी दी गई कि भविष्य में सार्वजनिक स्थल पर शराब पीते या हुडदंग मचाते मिले तो सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here