Home News Posts उत्तराखंड ब्यूटी पार्लर संचालिका की हत्या में एसीएमओ का ड्राइवर गिरफ्तार

ब्यूटी पार्लर संचालिका की हत्या में एसीएमओ का ड्राइवर गिरफ्तार

0
431

हरिद्वार। ब्यूटी पार्लर संचालिका की हत्या मामले मेें पुलिस ने एसीएमओ के ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। जिससे पूछताछ की जा रही है।
जानकारी के अनुसार हरिद्वार में एसीएमओ के चालक ने अपनी महिला मित्र की हत्या कर दी, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान पिंकी (35 वर्ष) के रूप में हुई हैए जो शिवलोक कॉलोनी की रहने वाली थी और एक ब्यूटी पार्लर चलाती थी।
गुरुवार देर रात हुई इस वारदात का पता सुबह 5 बजे चला जब पुलिस को महिला का शव बरामद हुआ। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि जिला अस्पताल में तैनात चालक मुकेश पुजारी ने ही पिंकी की हत्या की है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपी मुकेश को हिरासत में ले लिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह मामला आपसी विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। बताया जा रहा है कि मुकेश पुजारी ने पिंकी के सर में रोड मारी है। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ आरवी सिंह ने पुष्टि की है कि मुकेश की नियुक्ति स्थाई है और घटना की जानकारी उन्हें मिली है। फिलहाल वो एसीएमओ का चालक था। आरोपी मुकेश पुजारी ने खुद ही पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है। रानीपुर कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here