Home News Posts उत्तराखंड नाबालिग के अपहरण व दुष्कर्म का आरोपी दबोचा

नाबालिग के अपहरण व दुष्कर्म का आरोपी दबोचा

0
406

हरिद्वार। नाबालिग का अपरहण कर उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से नाबालिग पीड़िता को भी बरामद कर लिया है।
जानकारी के अनुसार बीती 20 फरवरी को मितौली उत्तर प्रदेश निवासी एक व्यक्ति ने थाना सिडकुल में तहरीर देकर बताया गया था कि उनकी नाबालिग पुत्री को अज्ञात आरोपी बहला फुसलाकर भगा ले गया है। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी। जांच के दौरान सामने आये आरोपी सतीश पुत्र मोतीलाल निवासी गंगापुर तहसील मिश्रीक थाना सदना जिला सीतापुर उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर अपहृता को सकुशल बरामद किया गया है। वहीं आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here