पौड़ी। युवती से दुष्कर्म कर उसका वीडियों वायरल करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
जानकारी के अनुसार बीते 25 दिसम्बर को एक महिला द्वारा थाना पैठाणी में तहरीर देकर बताया गया था कि मेरी पुत्री के साथ उत्तम सिंह नेगी द्वारा 3 दिसम्बर को जोर जबरदस्ती कर उसके साथ दुष्कर्म किया गया और उसकी अश्लील वीडियो बनाकर इन्टरनेट पर वायरल कर दिया गया है। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी। जांच के दौरान मामला सही पाये जाने पर पुलिस ने अथक प्रयासों के बाद आरोपी उत्तम सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।