Home News Posts उत्तराखंड नाबालिक से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

नाबालिक से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

0
302

देहरादून। नाबालिग को डरा धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म कर उसका वीडियो वायरल करने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसको न्यायालय में पेश किया जहां से उसको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार चार नवम्बर कोे विकासनगर निवासी एक महिला द्वारा थाना विकासनगर आकर लिखित प्रार्थना पत्र दिया कि रिहान पुत्र मनान निवासी भोजेवाला, बेहट, सहारनपुर द्वारा उनकी नाबालिक बहन को मिलने के लिए विकासनगर बुलाया गया तथा उनकी बहन को होटल में ले जाकर नशीला पानी पिलाकर, चाकू की नोक पर उसके साथ दुष्कर्म किया गया तथा घटना के बारे में किसी को बताने पर उसे तथा परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई। इस दौरान रिहान द्वारा उनकी बहन की सहमती के बिना उसके अश्लील फोटो व विडियो बनायी गई तथा पुनः सम्बन्ध बनाने का दबाव बनाया गया। उनकी बहन के द्वारा इन्कार करने पर रिहान द्वारा उसकी अश्लील फोटो वारयल कर दी। प्राप्त प्रार्थना के आधार पर थाना विकासनगर में रिहान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुये एसएसपी अजय सिंह के निर्देशों पर आरोपी की गिरफ्तारी हेतु थाना स्तर पर टीमों का गठन किया गया। गठित टीमों द्वारा अभियुक्त के संबंध में सुरागरसी पतारसी करते हुए गत रात्रि में रिहान पुत्र मनान को कलसिया चौक सहारनपुर से गिरफ्तार किया गया। जिसको न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here