एक वर्ष से फरार 25 हजार का ईनामी गिरफ्तार

0
253

देहरादून। धोखाधडी के मामले में एक साल से फरार चल रहे 25 हजार रूपये के ईनामी को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसको न्यायालय में पेश किया जहां से उसको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
आज यहां इसकी जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक नगर सरिता डोभाल ने बताया कि सुरेश कुमार पुत्र मायाराम निवासी भराड कण्डोई तहसील चकराता द्वारा तहरीर दी कि ऋतुराज चतुर्वेदी द्वारा उसके व उसके सहकर्मी के वेतन से प्राप्त किये गये पी.एफ. की धनराशी को सम्बन्धित पी.एफ. खातों मे जमा नही की गया व धोखाधडी की गयी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान पुलिस टीम द्वारा लगातार आरोपी की तलाश व गिरफ्तारी हेतु विभिन्न ठिकानों पर दबिश दी गयी किन्तु आरोपी के सम्बन्ध में कोई जानकारी नही मिल पा रही थी। इसके पश्चात आरोपी की गिरफ्तारी हेतु न्यायालय से आरोपी का गिरफ्तारी वारण्ट जारी करवाया गया तथा आरोपी की गिरफ्तारी हेतु उसके नाम पर 10 हजार रूपये का ईनाम घोषित किया गया था। आरोपी के लगातार 01 वर्ष से अधिक से फरार रहने पर दलीप सिंह कुंवर पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, द्वारा आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित करते हुए उस पर ईनामी धनराशि को बढाकर 25000 रूपये किया गया था।
ऋतुराज की गिरफ्तारी हेतु सर्वेश पंवार, पुलिस अधीक्षक अपराध तथा आशीष भारद्वाज, क्षेत्राधिकारी प्रेमनगर के मार्गदर्शन में पी.डी.भटृ थानाध्यक्ष थाना प्रेमनगर के नेतृत्व में आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु टीम का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा गत दिवस ऋतुराज चतुर्वेदी को मालवीय नगर दिल्ली से गिरफ्तार किया गया। जिसको न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here