Home News Posts Filmy अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला का दिल का दौरा पड़ने से निधन

अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला का दिल का दौरा पड़ने से निधन

0
864

मुंबई । बिग बॉस 13 के विजेता रहे अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला का गुरुवार को मुंबई में 40 साल की उम्र में हार्ट अटैक से निधन हो गया। सिद्धार्थ शुक्ला की मौत से हर कोई हैरान है। बताया जा रहा है कि सिद्धार्थ शुक्ला को हार्ट अटैक आने के बाद मुंबई के कूपर अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन हॉस्पिटल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बीती रात करीब 9.30 बजे सिद्धार्थ शुक्ला को बेहोशी की हालत में लेकर उनकी बहन और जीजा मुबई के कूपर अस्पताल लेकर पहुंचे थे। पुलिस को सिद्धार्थ शुक्ला के मौत की जानकारी आज सुबह मिली। मुंबई में 12 दिसंबर 1980 को जन्मे सिद्धार्थ शुक्ला ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। साल 2004 में उन्होंने अपना डेब्यू किया था। साल 2008 में वह ‘बाबुल का आंगन छूटे न’ नाम के टीवी सीरियल में दिखे थे। टीवी सीरियल बालिका वधु में शिव के किरदार से उन्हें असल पहचान मिली। इस शो से पॉपुलर होने के बाद सिद्धार्थ शुक्ला ने कई रियालिटी शोज में भी भाग लिया था। इसके बाद वो ‘खतरों के खिलाड़ी’, ‘झलक दिखलाजा’ और बिग बॉस जैसे शो के भी सिद्धार्थ विनर रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here