Home News Posts उत्तराखंड खूनी संघर्ष में युवक को लगी गोली, मौत

खूनी संघर्ष में युवक को लगी गोली, मौत

0
442


हरिद्वार। पथरी थाना क्षेत्र में बीती की रात युवकों के दो गुटों में हुई झड़प में दोनों तरफ से गोलियां चल गई। गोली लगने से जहंा एक युवक की मौत हो गई दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में भेजा गया वहीं घायल को अस्पताल भेजा। जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
घटना बीती रात बहादरपुर जट रेलवे क्रॉसिंग के पास की है। जहंा बहादरपुर जट निवासी जतिन चौधरी ज्वालापुर से गांव लौट रहा था। रेलवे फाटक के पास पहुंचते ही गांव के पूर्व प्रधान विकास कुमार से उसका सामना हो गया। दोनों के बीच पहले से ही तनातनी चली आ रही है। दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद दोनों तरफ से गोलियां चल गई। बताया गया कि दोनों पक्षों ने कई राउंड फायरिंग की, जिससे क्षेत्र में गोलियों की आवाज से अफरा तफरी मच गई।
बताया जा रहा है कि विकास कुमार के पक्ष के राजन को गोली लग गई, जबकि जतिन चौधरी के पेट में भी गोली लगी। राजन को कनखल सतीकुंड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया वहीं गंभीर रूप से घायल जतिन चौधरी को पहले भूमानंद अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया। इधर घटना की जानकारी मिलते ही पथरी थाना पुलिस मौके पर पहंुची और घटना की जानकारी ली। बताया गया कि बहादरपुर गांव के पूर्व प्रधान विकास कुमार और यहां रहने वाले जतिन चौधरी के बीच लंबे समय से तनातनी चल आ रही थी। कुछ महीने पहले दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। तब जतिन चौधरी ने विकास कुमार के घर पर फायरिंग कर दी थी। इस घटना के बाद से दोनों पक्षों के बीच तनाव बढ़ा हुआ था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here