देहरादून। कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने अपने मंत्री पद से इस्तीफा दिया। प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा मैं एक राज्य आंदोलनकारी रहा, मुझे आज साबित करना पड़ रहा कि मेरी राज्य आंदोलन में क्या भूमिका रही। इस दौरान प्रेमचंद अग्रवाल फूट-फूट कर रोने लगे।
विधानसभा के बजट सत्र के दौरान, कांग्रेस विधायक मदन बिष्ट की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री अग्रवाल ने कहा था कि उन्होंने राज्य के दर्जे की लड़ाई यह दिन देखने के लिए नहीं लड़ी थी, जब ‘पहाड़ी’ और ‘देसी’ के बीच विभाजन किया जा रहा है।
पिछले दिनों उनके एक बयान से प्रदेश में सियासी पारा गर्म हो गया था। मंत्री के बयान के बाद, राज्यभर में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए थे। गैरसैंण में सैकड़ों लोगों ने सड़कों पर उतरकर मंत्री अग्रवाल को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग की थी।



